Type Here to Get Search Results !

1998 से गोंगपा के लिये सजग सिपाही बनकर कार्य कर रहे संतर वलारी

 1998 से गोंगपा के लिये सजग सिपाही बनकर कार्य कर रहे संतर वलारी

लखनादौन विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के है प्रबल दावेदार

घंसौर/लखनादौन। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन में वर्ष 1998 से कार्य प्रांरभ करने वाले संतर वलारी विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के 117 जिला सिवनी म.प्र. के लिये प्रवल दावेदार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सतर बलारी पिता श्री रंगलाल बलारी माता श्रीमति निरसो बलारी है।
            


संतर वलारी ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त किया। संतर वलारी ग्राम बम्हनी पोस्ट पद्दीकीना थाना किंदरई तहसील घंसौर जिला सिवनी म.प्र. के निवासी है। संतर वलारी गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन में वर्ष 1998 से जुड़े हुये है। वर्ष 1998 से 2000 तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ग्राम इकाई बम्हनी के सचिव के पद पर कार्य किया।

केदारपुर सेक्टर अध्यक्ष सहित गोंगपा युवा मोर्चा के रहे अध्यक्ष 


गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के तहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में कार्य करने के लिये वर्ष 2000 से 2002 तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी केदारपुर सेक्टर के अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। वर्ष 2002 से 2007 तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष घंसौर के पद पर कार्य किया। 

गोंडवाना मुक्ति सेना के बाद भी मैंने गोंगपा की घंसौर ब्लॉक में कमान संभाला -संतर वलारी 

गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के आंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाने के लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में वर्ष 2007 से वर्ष 2012 तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक शाखा घंसौर के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में पार्टी में टूट होने से घंसौर ब्लॉक के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मुक्ति सेना में चले गए थे फिर भी मैं ब्लॉक अध्यक्ष के नाते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी को मेरे अगुआई में चुनाव लड़ाया गया। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 31000 इकतीस हजार मत मिले 

सभी चुनावी दायित्वों का निर्वहन कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 31000 इकतीस हजार मत मिले। वहीं वर्ष 2012 से 2014 तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी के जिला प्रवक्ता के पद पर कार्य किया। वर्ष 2014 से स्2015 तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संभाग जबलपुर के संभागीय महासचिव के पद पर कार्य किया। वर्ष 2015 से 2019 तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्य किया। 

मरते दम तक संगठन के समस्त जिम्मेदारियों का ईमानदारी व निष्ठा भाव से कार्य करता रहूंगा

सन 2019 से सन 2023 वर्तमान में भी गोडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव के पद पर संगठन के समस्त दायित्वों पर लगातार कार्यरत हूँ तथा भविष्य में भी मरते दम तक संगठन के समस्त जिम्मेदारियों का ईमानदारी व निष्ठा भाव से कार्य करता रहूंगा। संतर वलारी ने लखनादौन विधानसभा क्षेत्र क.117 से प्रत्याशी बनाये जाने हेतु दावेदारी किया है और वे प्रबल दावेदार भी है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.