Type Here to Get Search Results !

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लेटर पेड अलग-अलग होने पर उठ रहे सवाल

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लेटर पेड अलग-अलग होने पर उठ रहे सवाल


मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लेटर पेड में भिन्नता, अंतर व अलग-अलग तरह के होने के कारण सवाल उठ रहे है।
            


मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान विधान सभा प्रत्याशियों की घोषणा के दौरान एवं संगठन से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिये पत्राचार व आदेश, दिशा निर्देश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम के लेटर पेड में अंतर, भिन्नताएं व अलग-अलग होेने के कारण अनेकों सवाल खड़े हो रहे है। 

डॉ सुनील राय को समर्थन देने के दौरान उपयोग किये गये लेटर पेड अलग अलग है 

हम आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी उस समय जो लेटर पेड का उपयोग किया गया है वह अलग है और सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र से गोंगपा का नामांकन फार्म निरस्त होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुनील राय को समर्थन दिये जाने के संबंध में जारी किया गया लेटर पेड में जमीन आसमान का अंतर है। 

लेटर पेड में राष्ट्रीय कार्यालय का पता अलग-अलग है 

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल द्वारा विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के दौरान उपयोग किया गया लेटर पेड अलग है और डॉ सुनील राय को समर्थन पत्र जारी करने के दौरान जारी लेटर पेड अलग है। यहां तक दोनो में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का पता भी अलग अलग है।
         ऐसा क्यों है इस संबंध में गोंगपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष ही अच्छी तरह से जानते है। वहीं इस संबंध में गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जब फोन लगाया गया उनका फोन नहीं लग पाया है इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। अलग अलग लेटर पेड को लेकर चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.