Type Here to Get Search Results !

निलंबित हुये दिनेश दुबे सहायक शिक्षक

निलंबित हुये दिनेश दुबे सहायक शिक्षक 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी करते हुये निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दिनेश दुबे सहायक शिक्षक के निलंबन आदेश को तामिल कराने निर्देश जारी किये गये है। दिनेश दुबे सहायक शिक्षक जो महात्मा गांधी शासकीय हाईस्कूल सिवनी को बीएलओ नियुक्त किया गया था।
            


 जिसमें फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने व काटने, संशोधन का कार्य किया जाना था लेकिन दिनेश दुबे सहायक शिक्षक के द्वारा बीएलओ का कार्य करने से इंकार कर दिया।
             निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती गई जो सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है। दिनेश दुबे को को निलंबित किया जाकर उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.