Type Here to Get Search Results !

महिला कर्मचारियों को अनिल नरबरे देर रात तक आफिस में रूकने के लिये बनाता है दबाव

 महिला कर्मचारियों को अनिल नरबरे देर रात तक आफिस में रूकने के लिये बनाता है दबाव 

अनिल नरबरे जिला विपरण अधिकारी से विभाग की महिला कर्मचारी भी है परेशान 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिला में विपरण संघ मर्यादित में पदस्थ जिला विपरण संघ मर्यादित अधिकारी श्री अनिल कुमार नस्वरे कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों पर पैसे के लिये लगातार दबाव बनाया जाता है।
        


कर्मचारियों से कहता है कि आप जो भी काम करो मुझे प्रति माह पैसा चाहिये क्योंकि मुझे ऊपर देना पड़ता है और अगर कोई कर्मचारी आकस्मिक अवकाश का आवेदन देता है तो आवेदन लेने के बाद आवेदन को अलग कर देता है और पैसे की मांग करता है।
        कर्मचारी पैसा नहीं देते तो उन्हें नोटिस देकर धमकाता है कि मैं आपकी सीआर बिगाड़ दूंगा, नौकरी खा जांऊगा, आपका ट्रांसफर करवा दूंगा। 

खाद विक्रेताओं से करता है वसूली


ऊपर तक पैसे पहुंचाना पड़ता है कहकर अधिनस्थ कर्मचारियों व खाद विक्रेताओं से वसूली करने वाला जिला विपरण अधिकारी अनिल नरबरे की मनमानी से कर्मचारी वर्ग तो त्रस्त है ही साथ में भ्रष्टाचार करने के लिये भी मजबूर है।
                अधिनस्थ कर्मचारियों के द्वारा की जाने वाली शिकायतों एवं अन्य शिकायतों पर उच्च स्तरीय विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ होने के कारण अनिल नरबरे जिला विपरण अधिकारी पर कार्यवाही नहीं होती है। जिला विपणन अधिकारी अनिल कुमार नरवरे अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को भ्रष्टाचार करने के लिये मजबूर कर रहा है।
            अनिल नरबरे कर्मचारियों पर अत्याचार करता है। हालांकि इस संबंध में प्रताड़ित कर्मचारियों के द्वारा सचिव म०प्र० राज्य सहकारी विपरण संघ मर्यादित मुख्यालय भोपाल सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की गई है लेकिन उच्च स्तरीय सांठगांठ के कारण जिला विपरण अधिकारी अनिल कुमार नरवरे पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। 

अनिल नरबरे महिला कर्मचारियों से अभद्रता से करता है बात 

जिला विपरण अधिकारी अनिल नरबरे की तानाशाही व मनमानी से अधिनस्थ कर्मचारी ही त्रस्त नहीं है वरन विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी भी परेशान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला विपरण अधिकारी अनिल नरबरे के अधिनस्थ महिला कर्मचारियों को उनके द्वारा देर रात तक आफिस में रूकने हेतु कहा जाता है। यहां तक कि कई बार अनिल नरबरे के द्वारा महिला कर्मचारीयों से अभ्रदता के साथ बात की जाती है। महिला कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करता है। 

छुट्टी के दिन भी महिला कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिये बनाता है दबाव 

सूत्र बताते है कि अनिल नरबरे स्वंय कार्यालयीन समय में दिनभर गायब रहते है। अनिल नरबरे के द्वारा छुट्टी के दिन महिला कर्मचारियों को कार्य पर आने के लिये दबाव बनाया जाता है नहीं तो वेतन काटने की धमकी देता है या फिर प्रति माह पैसो की मांग की जाती है। जिला विपरण अधिकारी अनिल नरबरे की मनमानी के कारण विभाग के कर्मचारी बहुत ज्यादा मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.