Type Here to Get Search Results !

श्याम सिंह मरकाम कोरबा संसदीय क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

श्याम सिंह मरकाम कोरबा संसदीय क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव 

छत्तीसगढ़ में गोंगपा ने 10 लोकसभा सीटों पर किया प्रत्याशियों का एलान

छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 10 संसदीय सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा 26 मार्च 2024 को कर दिया है। गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में गोंगपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
            


जिसमें श्याम सिंह मरकाम को कोरबा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। हम आपको बता दे कि श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वालों में से विशेष पहचान के रूप में जाने जाते है।
            गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के दौरान दादा हीरा सिंह मरकाम जी के साथ वे अधिकांशतय: कार्यक्रमों में शामिल हुये है। गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम के विश्वासपात्रों में श्याम सिंह मरकाम को माना जाता है। 

सरगुजा आरक्षित एसटी सीट से डॉ एल एस उदय होंगे उम्मीदवार 


लोकसभा के प्रत्याशियों में सरगुजा आरक्षित एसटी सीट से डॉ एल एस उदय, वहीं रायगढ़ आरक्षित एसटी सीट से मदन गोंड़ को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह जांजगीर चांपा आरक्षित एससी सीट से मनहरण लाल भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है।
                वहीं कोरबा सामान्य सीट से श्याम सिंह मरकाम को मैदान में उतारा है। इसी तरह बिलासपुर सामान्य सीट से नदंकिशोर राज को उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजनांदगांव सामान्य सीट से नरेश कुमार मोटघरे को उम्मीदवार बनाया है।
                दुर्ग सामान्य सीट से मनहरण सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। रायपुर सामान्य सीट से लालबहादुर यादव को उम्मीदवार बनाया है। महासमुन्द सामान्य सीट से मो फरीद कुरैशी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बस्तर आरक्षित एसटी सीट से टीकम नागवंशी को उम्मीदवार बनाया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.