Type Here to Get Search Results !

दुष्कर्म का आरोपी नागरसिंह के परिवार का है : विक्रांत भूरिया

दुष्कर्म का आरोपी नागरसिंह के परिवार का है : विक्रांत भूरिया

आरोप लगाने से उन्हें वोट नहीं मिल जाएंगे : नागर सिंह चौहान

रतलाम। गोंडवाना समय।

रतलाम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से लगातार भाजपा प्रत्याशी व उनके वन मंत्री पति पर निजी हमले किए जा रहे हैं।
             


शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेटे व झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान के पति वन मंत्री नागरसिंह चौहान के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। विक्रांत ने कहा- आलीराजपुर जिले में बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला नागरसिंह के परिवार का है। एफआईआर में उसका नाम है। 

मेरे ऊपर आरोप जो लगे है वह बिल्कुल गलत है


देर शाम वन मंत्री नागरसिंह चौहान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस के विधायक विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का अपमान किया है। नामांकन रैली में भीड़ देख बोखला गए है जिससे वह जनता को भृमित करने का काम कर रहे है।
            मेरे ऊपर आरोप जो लगे है वह बिल्कुल गलत है। अलीराजपुर जिले एक बलात्कार की घटना मेरे भी संज्ञान में आई है। अपराध की कोई जाति नही होती है अपराधी अपराधी होता। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। अपराधियो के लिए कानून बना हुआ है। ओर उस काननू के तहत अलीराजपुर का प्रशासन शख्त कार्रवाई कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.