Type Here to Get Search Results !

दीक्षा बिसेन, भारती ठाकरे व चारु बोपचे ने प्रदेश और जिले में किया नाम रोशन

दीक्षा बिसेन, भारती ठाकरे व चारु बोपचे ने प्रदेश और जिले में किया नाम रोशन


उगली। गोंडवाना समय।

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वी के परीक्षा परिणाम मे जिले की शासकीय संस्था हाई स्कूल उगली की बालिकाओं ने प्रदेश और जिले की प्रवीण सूची मे अपना नाम दर्ज कराकर अपनी संस्था का नाम रोशन किया है।             


मध्यप्रदेश की प्रवीण सूची में आठवे स्थान पर कुमारी दीक्षा बिसेन पिता रविन्द्र कुमार बिसेन ने 487/500 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह सिवनी जिले की प्रवीण सूची में हाई स्कूल उगली की छात्रा कुमारी भारती ठाकरे पिता चितरंजन ठाकरे ने 482/500 अंक प्राप्त कर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
                वही हाई स्कूल उगली की ही छात्रा कुमारी चारु बोपचे पिता रामेश्‍वर बोपचे ने 478/500 अंकों के साथ जिले मे तीसरा स्थान प्राप्त किया।शासकीय कन्या हाई स्कूल उगली प्राचार्य और सभी शिक्षक साथियो और पालकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की‌‌।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.