Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा सरकार आने के बाद अचानक आदिवासियों को मारने का सिलसिला शुरू हो गया है

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा सरकार आने के बाद अचानक आदिवासियों को मारने का सिलसिला शुरू हो गया है

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी ने बस्तर से एक वीडियों जारी कर बताई हकीकत


छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी का बस्तर से एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने हालातों की हकीकत को बयां करते हुये बताया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश बस्तर संभाग जिला नारायणपुर में छोटी-छोटी आदिवासी लड़कियों को पुलिस वालों ने कई दिन तक दिन-रात अपने साथ रखा और अपने बीच में ही सुलाया।                         


पुलिस जबरन नक्सलियों की वर्दी पहनाकर मारने का प्रयास कर रहे है। नक्सलियों की वर्दी को पहनाकर कर भोले भाले बेकसूर लोग मारने का प्रयास किया जा रहा है। आदिवासियों को नक्सली वर्दी पहनाकर मार कर देश में फर्जी मुठभेड़ के नाम पर वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है। 

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी मुख्यमंत्री सिर्फ दिखावे के लिए रखा है 

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा सरकार के आने के बाद अचानक आदिवासियों को मारने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा देश के सामने ऐसा बताने की कोशिश कर रही है कि जैसे हम नक्सलवादियों को मिटाने के लिए बहुत जोर शोर से काम कर रहे हैं।
                लेकिन हकीकत यह है कि निर्दोष आदिवासियों को तेंदूपत्ता तोड़ते समय या घर में औरतों को धान कूटते समय पकड़कर जंगल की तरफ ले जाकर बलात्कार करके गोली मार दी जा रही है। आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी मुख्यमंत्री सिर्फ दिखावे के लिए रखा है असलियत में तो इसका मकसद आदिवासियों को खत्म करके उनकी जमीनों पर पूंजीपतियों को कब्जा करवाना है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.