आदिवासी महिला से समझौता के लिये दबाव बनाने वाले भाजपा नेता राजा पटेल से जिला अध्यक्ष करेंगी जवाब तलब
सिवनी। गोंडवाना समय।
धनौरा पुलिस थाना अंतर्गत आदिवासी महिला को अपमानित करने वाला एवं आदिवासी परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस थाना में बचाने गये भाजपा नेता राजा पटेल को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन धनौरा आगमन पर जवाब तलब करेगी या फिर स्वागत स्तकार, अभिनंदन के चलते पुलिस थाना में प्रताड़ितों को समझौता कराने के लिये मजबूर करने वाले राजा पटेल जैसे नेताओं को संरक्षण देने का कार्य करेंगी।
यहां यह उल्लेखनीय है कि धनौरा पुलिस थाना में 5 फरवरी को जहां पर एफआईआर दर्ज होना था वहां पर एनसीआर भाजपा नेता राजा पटेल की सांठगांठ से दर्ज की गई।
वहीं घटना के समय जो मौजूद नहीं था और घटना आदिवासी महिला के साथ हुई थी लेकिन धनौरा पुलिस थाना ने चतुराई दिखाते हुये भाजपा नेता राजा पटेल की सांठगांठ से आदिवासी महिला से अभद्रता करने वाले, अपमानित करने वाले संतकुमार यादव को बचाने के लिये भाजपा नेता राजा पटेल ने प्रमुख भूमिका निभाया था।
सूत्र बताते है कि भाजपा नेता राजा पटेल पुलिस थाना से लेकर धनौरा अनेक शासकीय कार्यालयों में सत्ता सरकार की धौंस जमाते रहते है। भाजपा के जनप्रितनिधियों का करीबी बताकर शासकीय कार्यालय में नियम विरूद्ध कार्य भी कराते है।
धनौरा पुलिस थाना में आदिवासी महिला को समझौता के लिये दबाव भी भाजपा नेता राजा पटेल बना रहे थे। इसकी शिकायत आदिवासी महिला ने किया है।
वहीं भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन का धनौरा मण्डल में दौरा कार्यक्रम 17 फरवरी को निश्चित हुआ है।
इस दौरान भाजपा संगठन व धनौरा के भाजपा नेतागण भी भाजपा जिला अध्यक्ष के स्वागत सत्कार की तैयारी कर रहे है। वहीं क्या हमेशा की तरह भाजपा नेता राजा पटेल भी मंच में आगे आगे नजर आयेंगे।