Type Here to Get Search Results !

पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी में प्रति वर्ग किमी खुरयुक्त वन्यजीवों की संख्या सर्वाधिक

पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी में प्रति वर्ग किमी खुरयुक्त वन्यजीवों की संख्या सर्वाधिक

पेंच टाईगर रिजर्व अंतर्गत मांसाहारी वन्यजीवों जैसे बाघ, तेंदुआ के लिये पर्याप्त भोजन उपलब्ध 

खुर युक्त वन्यजीवों की संख्या एवं बायोमास की दृष्टि से प्रथम स्थान पर होना अत्यंत गौरवपूर्ण 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

देवप्रसाद जे. भा.व.से. क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (म.प्र.) ने जानकारी देते हुये बताया कि अखिल भारतीय बाघ आॅकलन 2022 के आधार पर वन्यजीव संस्थान देहरादून द्वारा भारत वर्ष के संरक्षित क्षेत्रों में चैपाया खुर वाले (अंगुलेट्स) वन्यजीवों के संबंध में दिनांक 18 अप्रैल 2024 को एक रिपोर्ट प्रकाशित की गयी है। इस प्रकाशित रिपोर्ट में प्रति वर्ग किलोमीटर में संख्या के आधार पर खुर युक्त वन्यजीवों के घनत्व का विभिन्न टाइगर रिजर्व में तुलनात्मक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। 

मांसाहारी वन्यजीवों के लिये आवश्यक भोजन प्रजातियों की संख्या सर्वाधिक है 


प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी भारत वर्ष में प्रति वर्ग किमी खुरयुक्त वन्यजीवों की संख्या सर्वाधिक (94.85 प्रति वर्ग किमी.) पाई गई है जो कि पेंच टाइगर रिजर्व के लिये अत्यंत उल्लेखनीय उपलब्धि है। प्रति वर्ग किमी खुर युक्त वन्यजीवों की संख्या सर्वाधिक होने से तात्पर्य यह है कि पेंच टाईगर रिजर्व में देश के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में मांसाहारी वन्यजीवों के लिये आवश्यक भोजन प्रजातियों की संख्या सर्वाधिक है अर्थात पेंच टाईगर रिजर्व अंतर्गत मांसाहारी वन्यजीवों जैसे बाघ, तेंदुआ के लिये पर्याप्त भोजन उपलब्ध है। 

बेहतर आवास एवं भोजन की व्यवस्था करने में पेंच प्रबंधन सफल रहा है 

खुर युक्त वन्यजीवों से संबंधित इस रिपोर्ट से यह भी स्थापित होता है कि पेंच टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन्यजीवों के पयार्वास प्रबंधन हेतु किये जा रहे प्रयासों को पर्याप्त सफलता प्राप्त हुई है एवं वनक्षेत्र के भीतर वन्यजीवों के लिये बेहतर आवास एवं भोजन की व्यवस्था करने में पेंच प्रबंधन सफल रहा है।
                 उपरोक्त प्रकाशित रिपोर्ट का पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी प्रबंधन द्वारा आंतरिक विश्लेषण भी किया गया है जिसके आधार पर खुर युक्त वन्यजीवों जैसे चीतल, सांभर, जंगली सुअर, गौर, नीलगाय आदि में भारत वर्ष के टाइगर रिजर्व में पेंच टाईगर रिजर्व की प्रजातिवार प्रति वर्ग किमी संख्या के आधार पर स्थिति निम्न तालिका अनुसार है। 

खुर युक्त वन्यजीवों की संख्या के आधार पर प्रथम स्थान रखता है पेंच टाइगर रिजर्व 

उपरोक्त तालिका के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी खुर युक्त वन्यजीवों के प्रतिवर्ग किमी घनत्व के आधार पर सम्पूर्ण भारत वर्ष के संरक्षित क्षेत्रों में सांभर वन्यजीव में द्वितीय जंगली सुअर में द्वितीय, नीलगाय में द्वितीय, चीतल में तृतीय स्थान एवं गौर वन्यजीव में चतुर्थ स्थान पर वन्यजीव घनत्व वाला टाइगर रिजर्व है किन्तु जब कुल खुर युक्त वन्यजीवों के प्रतिवर्ग कि.मी. में उपस्थिति के आधार पर घनत्व की बात की जावे तो पेंच टाइगर रिजर्व कुल समस्त खुर युक्त वन्यजीवों की संख्या के आधार पर प्रथम स्थान (94.85 प्रति वर्ग कि.मी) रखता है।
                 इसी प्रकार मांसाहारी वन्यजीवों के लिये आवश्यक भोज्य वन्यजीव के बायोमास (प्रति वर्ग किमी में उपस्थित खुर युक्त वन्यजीवों के अनुमानित भार) के आधार पर भी पेंच टाइगर रिजर्व (9876.25 किग्रा / वर्ग किमी) सम्पूर्ण भारत वर्ष के टाइगर रिजर्वांे में प्रथम स्थान रखता है जबकि कान्हा टाइगर रिजर्व (8602.15 किग्रा / वर्ग किमी) द्वितीय, मुदुुमलई टाइगर रिजर्व (8484.4 किग्रा /वर्ग किमी) तृतीय एवं कार्बेट (5534.95 किग्रा/वर्ग किमी) चतुर्थ स्थान पर खुर युक्त वन्यजीवों के बायोमास के आधार पर स्थान रखता है।

कोर एरिया का क्षेत्रफल मात्र 411.33 वर्ग कि.मी. है 

यह उल्लेखनीय है कि पेंच टाइगर रिजर्व का कोर एरिया का क्षेत्रफल मात्र 411.33 वर्ग कि.मी. है जो कि भारत वर्ष के समस्त महत्वपूर्ण टाइगर रिजर्व में सबसे कम है इसके बावजूद प्रति वर्ग किमी में खुर युक्त वन्यजीवों की संख्या एवं बायोमास की दृष्टि से प्रथम स्थान पर होना अत्यंत गौरवपूर्ण है एवं यह तथ्य प्रबंधन की बेहतर कार्य कुशलता को परिलक्षित करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.