Type Here to Get Search Results !

बेलगाम टैक्टर से आदिवासी प्रेम सिंह की हुई दु:खद मृत्यू, क्या एसडीएम और विधायक दिलायेंगे 5 लाख रूपये ?

बेलगाम टैक्टर से आदिवासी प्रेम सिंह की हुई दु:खद मृत्यू, क्या एसडीएम और विधायक दिलायेंगे 5 लाख रूपये ?

01 सप्ताह के भीतर क्षेत्र में यह दूसरी घटना

उगली थाना अंतर्गत पांडिया छपारा ग्राम की है घटना

्पाण्डियाछपारा/उगली। गोंडवाना समय। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्टर से दुघर्टना में मृतक प्रेम सिंह पिता अमर सिंह उइके जाति गोंड जो कि पांडिया छपारा का निवासी है।


बताया जाता है कि किसी पवन देशमुख के ट्रैक्टर से दुघर्टना हुई है जिसमें आदिवासी युवक की दर्दनाक मृत्यू हो गई है।

बीते कुछ दिनों पहले ही क्षेत्र में संचालित रेत खदान के चलते बेलगाम दौड़ रहे डंपर व ट्रेक्टर से हादसे बढ़ते जा रहे है। डंफर से मृत्यू होने पर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही चक्काजाम किया था। 

डंफर से मृतक यशवंतराव सोनी के परिजनों को 5 लाख दिलाने का दिये थे आश्वासन 

घटना 23 जून 2025 सोमवार रात करीब 10:30 बजे दुरेंदा निवासी यशवंत राव पिता आवा सोनी, साइकिल से घर लौट रहे थे। बागडोंगरी धनई नदी मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। रात में शव घर लाया गया, लेकिन सुबह तक खबर पूरे उगली और केवलारी क्षेत्र में फैल चुकी थी।
            गुस्साए ग्रामीणों ने उगली-कंजई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था और मृतक का शव फ्रीजर में रखकर हजारों की भीड़ धरना स्थल पर बैठ गए थे। इसके बाद एसडीएम और विधायक के हस्तक्षेप के बाद मृतक के परिवारजनों को 5 लाख रूपये देने का वायदा किया गया था
                जिसमें त्वरित रूप से 2 लाख रूपये मृतक के परिवारजनों को सौंप दिया गया था। वहीं 3 लाख रूपये का वायदा अभी भी अधूरा है। उसी थाना क्षेत्र में आदिवासी की मृत्यू बेलगाम टैक्टर से हुई है। क्या अब एसडीएम और क्षेत्रिय विधायक आदिवासी मृतक के परिवारजनों को भी 5 लाख रूपये दिलायेंगे। या फिर आदिवासी की मृत्यू होने पर कोई भेदभाव किया जायेगा। 

भाजपा नेताओं का दोहरा चरित्र आया सामने 

सिवनी जिले के उगली पुलिस थाना अंतर्गत पांडिया छपारा ग्राम में बेलगाम ट्रेक्टर ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार एक आदिवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक पांडिया छपारा निवासी प्रेम सिंह उईके है। यहां हम आपको बता दें कि रेत उत्खनन के चलते डंपरों एवं ट्रेक्टर की धमाचौकड़ी देखने को मिलती है।
                वहीं बीते कुछ दिन पहले भी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने रेत खदान के पास चक्का जाम कर दिया था। वहीं पाण्डियाछपारा में फिर एक बेलगाम ट्रेक्टर से एक आदिवासी युवक की जान चली गई है।
                घटना के बाद भाजपा नेताओं का दोहरा चरित्र सामने आया है। डंफर से दुघर्टना में हुई मृत्यू के दौरान जो भाजपा नेता प्रदर्शन के दौरान नाराजगी व आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। वही भाजपा नेता पाण्डिया छपारा में आदिवासी युवक की दर्दनाक मृत्यू को हादसा बता रहे थे।
            आदिवासी युवक की टैक्टर से हुई दुघर्टना के बाद मृत्यू के मामले को दबाने और रफा दफा करने का प्रयास भी वहां पर मौजूद कुछ भाजपा नेताओं के द्वारा किये जाने की चर्चा चल रही है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.