कहो नहीं करके दिखलाने वाले दादा माधव सिंह मार्कों हुये लिंगोवासी
दादा हीरा सिंह मरकाम जी के सिद्धांतों को माधव सिं मार्को जी ने आदर्श मानकर धरातल पर करके दिखाया
गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय का नाम देश दुनिया में जाना जाता है
बीबीसी न्यूज व अन्य मीडिया में बोड़तला गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय की दिखाई गई है खबर
मुंगेली। गोंडवाना समय।
गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के महानायक पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के आदर्श वाक्य सामाजिक संपदा सामाजिक उत्तरदायित्व को लक्ष्य मानकर अपना संपूर्ण जीवन गोंडवाना आंदोलन को समर्पित कर देने वाले गोण्डवाना समाज के जो विद्यार्थि पढ़ाई छोड़ चुके थे, उन्हें फिर से पढ़ाने के लिए अपने खर्च पर भोजन एवं आवास व्यवस्था अपने घर स्थापित कर
लगातार 15 वर्षों से शिक्षा, दीक्षा देकर समाज को अमूल्य योगदान देन वाले शाला त्यागी गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय बोड़तरा कला के संस्थापक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव तिरुमाल दादा माधव सिंह मार्को जी का बीते दिवस ईलाज के दौरान बिलासपुर में लिंगोवास हो गया।
कृषि के साथ साथ हुनर की शिक्षा भी बहुत दिनों दी जा रही
गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय बोड़तला की खबर गोंडवाना समय समाचार पत्र में भी कई बार प्रकाशित की गई है। गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय में छात्र एवं छात्राएं दोनो को कृषि के साथ साथ हुनर की शिक्षा भी बहुत दिनों दी जा रही है। जहां आज सरकार स्टार्टअप की बात कर आत्मनिर्भर बनाने के लिये लाखों करोड़ों रूपये प्रशिक्षण संस्थानों को दे रही है। उससे अच्छा आत्मनिर्भर बनाने का कार्य बीते कई वर्षों पूर्व से गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय बोड़तला में गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के सिद्धांतों में चलकर उन्हें आदर्श मानकर, तिरूमाल दादा माधव सिंह मार्कों के द्वारा किया जा रहा था और आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
आत्मनिर्भर की दिशा में मजबूत हुये
गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय में गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी स्वयं खेतों में कार्य करते हुये आज भी पुराने फोटोग्राफस में नजर आते है। वहीं बोड़तला में स्थित गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में लड़कियां तो टैÑक्टर चलाने से लेकर सिलाई मशीन सहित अन्य तकनीकि कार्य कर आत्मनिर्भर की दिशा में मजबूत हुई है।
गोंगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
उनका मिट्टी संस्कार 8 जुलाई को उनके गांव बोड़तरा कला, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली में किया गया। प्रकृति शक्ति फड़ापेन उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देवें।
पेनजीवा के मिट्टी कार्यक्रम में गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक पाली तानाखार तिरु. तुलेश्वर सिंह मरकाम,
राष्ट्रीय महासचिव तिरु. श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष युमो गोंगपा तिरु.अनिल सिंह धुर्वे, गोंडवाना सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरु. जनक राम ध्रुव, गोंडवाना राष्ट्रीय भूमका तिरु. इंद्रपाल मरकाम, गोंडवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छ ग के संस्थापक तिरु. नारायणसुर लाल मरकाम, तिरु. कुलदीप मरकाम प्रदेश संगठन मंत्री गोंगपा एवं विधायक प्रतिनिधि, तिरु. विश्वनाथ सिंह पोर्टे प्रदेश उपाध्यक्ष गोंगपा, तिरु. रवि मरकाम प्रदेश महासचिव गोंगपा,
तिरु. बी.एल. जगत प्रांतीय महासचिव जीएसयु, तिरु. भवन सिंह सिंद्राम प्रांतीय कोषाध्यक्ष जी एस यु, तिरु. उत्तम सिंह पोर्टे प्रांतीय सचिव जीएसयु, तिरु. सियाराम धुर्वे जिलाध्यक्ष जीएसयु कवर्धा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
परिवार के सदस्यों में ये रहे मौजूद
शोकाकुल परिवार के सदस्यों में माखन लाल मार्को, जवाहर मार्को, नारायण मार्को, द्विज्वेन्द्र सिंह मार्को, चूड़ामणि मार्को, गोंडवाना सिंह मार्को एवं समस्त मार्को परिवार बोड़तरा कला मौजूद रहे।





