2 लाख रूपये से होगा वीरांनगा रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल बाउंड्रीवाल व सौंदर्यीकरण कार्य
वानी धुर्वे फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के प्रोड्यूसर डॉ हीरा धुर्वे ने 2 लाख रूपये की किया घोषणा
लखनादौन के धूमा में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुये डॉ हीरा धुर्वे
धूमा/लखनादौन। गोंडवाना समय।
आदिवासी विकासखंड लखनादौन के धूमा मुख्यालय में 9 अगस्त 2025 को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में धूमा के आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में आदिवासी सगाजनों का जन सैलाब एकत्र हुआ। जहां पर आदिवासी गीत-संगीत व परंपरा व सांस्कृति से झलकती हुये विशाल रैली का स्वरूप देखने को मिला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुये डॉ हीरा धुर्वे का स्वागत अभिनंदन आयोजन समिति के द्वारा भव्यता के साथ किया गया।
प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य करायेंगे
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद वानी धुर्वे फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के प्रोड्यूसर डॉ हीरा धुर्वे ने धूमा में स्थापित गोंडवाना शासनकाल की वीरांगना रानी दुर्गावती मड़ावी की प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य सहित बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य कराये जाने हेतु समिति को 2 लाख रूपये की राशि प्रदान करने हेतु मंच से सगा समुदाय के समक्ष घोषणा किया।
जिस पर कार्यक्रम आयोजन समिति व वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये डॉ हीरा धुर्वे का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सगाजनों ने तालियों से जोरदार नारा लगाते हुये उनका अभिवादन किया।
जल, जंगल, जमीन की वास्तविक स्थिति बताने बनायेंगे फिल्म
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वानी धुर्वे फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के प्रोड्यूसर डॉ हीरा धुर्वे ने उपस्थित सगाजनों को संबोधित करते हुये अपने संदेश में यह भी कहा कि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन की वास्तविक स्थिति को जन-जन तक पहुंचाने के लिये आगामी समय में बड़े पर्दे पर चलचित्र फिल्म के माध्यम से पहुंचाने के लिये वह फिल्म का निर्माण कर रहे है।
इसके साथ ही आदिवासी समाज के हक अधिकार के लिये उन्हें जागृत करने के साथ साथ उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का भी अभियान चलाने की योजना बना रहे है। इसके साथ ही सभी वर्गों के साथ विशेषकर आदिवासी समाज के कलाकारों को उचित मंच प्रदान कर फिल्म में कार्य करने के लिये अवसर प्रदान करने में अपनी भूमिका निभा रहे है।




