Type Here to Get Search Results !

सर्व आदिवासी समाज विकासखंड माकड़ी की मंडी प्रांगण में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

सर्व आदिवासी समाज विकासखंड माकड़ी की मंडी प्रांगण में मनाया विश्व आदिवासी दिवस 


माकड़ी/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

सर्व आदिवासी समाज विकासखंड माकड़ी की मंडी प्रांगण में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को माकड़ी में कई हजारों की  संख्या देखने को मिला। इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष महेश नेताम एवं उपखंड अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज के रमेश नेताम एवं समस्त सामाजिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के बारे में बातें रखीं 


इस कार्यक्रम में शुरूआती पेन शक्तियों बांना एवं आदिवासी शहीद क्रान्तिकारियों के छायाचित्र को स्थापित कर सेवा अर्जी किया गया। कार्यक्रम में शामिल-गांयत, पुजारी, मांझी, पटेल, सिरहा, को मंच में बैठा कर हल्दी चावल के साथ सम्मानित किया गया और प्रवक्ताओं के द्वारा कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उद्बबोधन के रूप में समाज की बुद्धि जीवन को आमंत्रित कर बारी-बारी से अपनी-अपनी बातें रखीं। सारे वक्ताओं अपनी हक अधिकार, जल जंगल जमीन, सामाजिक रिती नीति, संस्कृति, भाषा बोली को बचाने की बातें रखीं और कहीं। वक्ताओं ने शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के बारे में बातें रखीं। 

प्रतिभावी छात्रों को सम्मानित किया गया 

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में  समाज के जो शिक्षा पढ़ाई के क्षेत्र में खेल कूद एवं कहीं सारे क्षेत्रों में आगे हैं उन प्रतिभावी छात्रों को कुछ राशि सामाजिक प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनकी उज्जवल भविष्य की संदेश दिया गया। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गांयता पुजारी संतलाल पोयाम, सोनसिगं पोयाम, गुड़ पोयाम,धरमू पोयाम, मांझी श्री हरिचंद शोरी साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य सामाजिक पदाधिकारि अध्यक्ष महेश नेताम, उपाध्यक्ष आतम पुजारी, सचिव शंभु नेताम, सह सचिव ऋषि नागवंशी, कोषाध्यक्ष सखाराम वट्टी, प्रवक्ता मनकुर नाग, संगठन मंत्री कृष्ण पोयाम धरम मरकाम, मिडिया प्रभारी सतेन्द्र मंडावी, हरिलाल नेताम, संजू ग्वाल साथ ही माकड़ी उपखंड क्षेत्र के मुख्य पदाधिकारी अध्यक्ष नेताम, उपाध्यक्ष लखीराम पोयम फरसु नेताम, राजकुमार मरकाम, सुरेन्द्र कश्यप, श्रीमती दुर्गा मरकाम, सचिव- यशवंत बघेल, कोषाध्यक्ष- मानकु पोयाम, पूर्व गोंडवाना सचिव निलेश प्रभाकर एवं ब्लाक के सम्मत सगा जन के उपस्थित से कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.