राजेश डेहरिया पुन: बने नवनीत मेहरा डेहरिया समाज समिति सिवनी के जिला अध्यक्ष
नवनीत मेहरा डेहरिया समाज को मिला अनुभवी, कर्मठ और समाजसेवी नेतृत्व
सिवनी। गोंडवाना समय।
नवनीत मेहरा डेहरिया समाज के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि समाज ने सर्वसम्मति से श्री राजेश डेहरिया को दूसरी बार समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह निर्णय समाज के हर वर्ग की भावना, विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतीक है।
बिना किसी पद दायित्व के भी समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाया
श्री राजेश डेहरिया पेशे इंजीनियर, शासकीय ठेकेदार हैं लेकिन उनकी पहचान केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है। वे वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरी निष्ठा से निभाते आ रहे हैं। अध्यक्ष पद पर आने से पहले भी, बिना किसी पद या दायित्व के श्री राजेश डेहरिया ने समाज के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में न केवल सक्रिय सहभागिता निभाई बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग (फंड) देकर समाज को मजबूत करने का कार्य किया।
सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उन्नति के नए आयाम स्थापित करेगा
श्री राजेश डेहरिया का मुस्कुराता व हंसमुख चेहरा के साथ साथ उनका व्यवहार सरल, सोच दूरदर्शी और निर्णय समाजहित में होते हैं। यही कारण है कि समाज ने एक बार फिर श्री राजेश डेहरिया पर भरोसा जताते हुए नवनीत डेहरिया मेहरा समाज समिति सिवनी जिला अध्यक्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने आशा व्यक्त की है कि श्री राजेश डेहरिया के नेतृत्व में नवनीत मेहरा डेहरिया समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उन्नति के नए आयाम स्थापित करेगा।

